Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Rajasthan : ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी 377.52 करोड़ की सहायता

Rajasthan : ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी 377.52 करोड़ की सहायता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर , गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (21:07 IST)
Rs 377.52 crore assistance given to farmers affected by hailstorm in Rajasthan : राजस्थान में बीते 5 साल में ओलावृष्टि से प्रभावित 3 लाख से अधिक किसानों को 377.52 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। गत पांच वर्षों में केन्द्र से राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) दिशा निर्देश के तहत 10314.44 करोड़ रुपए का अनुदान राज्य सरकार को प्राप्त हुआ है।
 
आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत पांच वर्ष में ओलावृष्टि से प्रभावित कुल तीन लाख 41,133 किसानों को 377.52 करोड़ रुपए की कृषि आदान-अनुदान सहायता वितरित की गई है।
देवासी ने बताया कि गत पांच वर्षों में केन्द्र से राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) दिशा निर्देश के तहत 10314.44 करोड़ रुपए का अनुदान राज्य सरकार को प्राप्त हुआ है। मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि मुआवजे के लिए आवेदन प्राप्त होने पर पीड़ित किसानों को छह माह में सहायता राशि दी जाती है और छह माह के बाद गुण दोष के आधार पर परीक्षण कर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाता है। देवासी ने बताया कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को ओलावृष्टि के लिए भारत सरकार से पृथक से राशि प्राप्‍त नहीं होती है।
देवासी ने सदन को बताया कि फसल खराब होने पर कृषि आदान अनुदान सहायता राशि का भुगतान भूमि की गुणवत्ता के आधार पर नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराब (नुकसान) होने पर भारत सरकार द्वारा जारी एसडीआरएफ नियमों के प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान किया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Gold-Silver Price : भारी बिकवाली से सोना 1000 रुपए टूटा, चांदी भी 3500 रुपए लुढ़की