Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या गलवान घाटी में एक बार फिर हुई भारत और चीन के बीच झड़प? भारतीय सेना का बड़ा बयान

क्या गलवान घाटी में एक बार फिर हुई भारत और चीन के बीच झड़प? भारतीय सेना का बड़ा बयान
, रविवार, 23 मई 2021 (23:13 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि इसी साल मई के पहले सप्ताह में गलवानी घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच मामूली संघर्ष हुआ है।

खबरों के अनुसार भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार का कोई संघर्ष नहीं हुआ है। सेना ने यह भी कहा कि मीडिया को तब तक कोई खबरें पब्लिश नहीं करनी चाहिए जब तक सेना के किसी आधिकारिक स्रोत से पता न चला हो।
 
 पिछले दिनों एक अखबार में प्रकाशित हुई थी। इसमें यह कहा गया है कि मई की शुरुआत में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच मामूली संघर्ष हुआ है। भारतीय सेना ने इस रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की है। 
 
पिछले साल जून महीने में ही गलवान घाटी में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी कई जवान मारे गए थे, लेकिन पड़ोसी देश ने कभी भी सही आंकड़ा जारी नहीं किया था। भारत ने उसके बाद चीन ने बदला लेते हुए उसे कई जगहों से पीछे भी धकेला था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CoronaVirus Live Update: महाराष्ट्र में संक्रमण के 26,672 नए मामले, 24 घंटे में 594 की मौत