Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Corona की चौथी लहर का डर, ऑस्ट्रिया में लगेगा राष्ट्रव्यापी Lockdown

Corona की चौथी लहर का डर, ऑस्ट्रिया में लगेगा राष्ट्रव्यापी Lockdown
, शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (22:31 IST)
बर्लिन। ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा।
 
शालेनबर्ग ने कहा कि लॉकडाउन सोमवार से आरंभ होगा और दस दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इसमें छात्रों के लिए स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं लगेंगी, रेस्टारेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भी रोक होगी।
 
सरकारी प्रसारणकर्ता ओआरएफ की खबर के मुताबिक एक फरवरी से देश में टीकाकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। शालेनबर्ग ने कहा कि हम पांचवीं लहर नहीं चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिना ड्राइवर के चलेगी, 2025 तक लांच होगी Apple की यह इलेक्ट्रिक कार