Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वासंती कविता : आओ बसंत

वासंती कविता : आओ बसंत
webdunia

श्रीमती गिरिजा अरोड़ा

आओ बसंत, छाओ बसंत
पुलकित हो मन, आनंद मगन
 
फूलों के रंग, परागों के संग
सरोवरों में बन कर कमल
 
ले कर सुगंध, आंगन भवन
बहकी चले, शीतल पवन
 
हर ओर करें भंवरे गुंजन
बागों में हो कोयल के स्वर
 
फूटे कपोल, सुन्दर चमन
सरसों के खेत, मंगल शगुन
 
तोतों के झुंड, दिखते गगन
बौरों में छिप बैठे अनंग
 
धरती सजे बनकर दुल्हन
उत्सव में हो हर एक कण। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

8 फरवरी : 'प्रपोज डे' पर प्यार के इजहार के अलावा ये बातें भी बता दें अपने साथी को