Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमेश रेशमिया संग रानू मंडल के गाने का वायरल वीडियो है अधूरा, देखिए रिकॉर्डिंग का इनसाइड वीडियो

हिमेश रेशमिया संग रानू मंडल के गाने का वायरल वीडियो है अधूरा, देखिए रिकॉर्डिंग का इनसाइड वीडियो
कोलकत्ता की रहने वाली रानू मंडल इन दिनों सुर्खियों में हैं। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल अब न सिर्फ सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं बल्कि वे बॉलीवुड में भी एंट्री ले चुकी हैं। रानू मंडल ने हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी होर्डिं एंड हीर' के लिए गाना गाया है।


पिछले दिनों हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करते हुए एक छोटी क्लिप शेयर की थी। इसमें रानू गाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ हिमेश रेशमिया खड़े होकर निर्देशन करते दिख रहे हैं। लेकिन रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाने वाली किसी महिला के लिए नई तकनीकों से लैस स्टू‌डियो में गाना कितना चुनौतीपूर्ण था, इसका वीडियो सामने नहीं आया। 
 
अब सोशल मीडिया पर हिमेश रेशमिया के स्टूडियो में रानू मंडल के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू उसी जगह दिखाईं दे रही हैं जहां हिमेश रेशमिया ने उनके साथ गाना रिकॉर्ड किया था।
इस नए वीडियो में रानू के आसपास करीब 15 और म्यूजिशयन और दूसरे लोग दिखाई दे रहे हैं। वे लगातार रानू को कई तरह के निर्देश दे रहे हैं। इन निर्देशों को सुनने के बाद कई बार रानू भौंचकी खड़ी दिखाई दे रही है।
इसे देखकर ऐसा लगता है कि हिमेश ने जो वीडियो शेयर किया है, उससे पहले रानू ने स्टूडियो में जमकर मशक्कत की है। हालांकि जैसे वो गाना शुरू कर रही हैं। उनकी आवाज उतनी ही सुरीली और समा बांधने वाली दिखाई दे रही है, जितनी हिमेश के साथ गाते हुए दिखाई दे रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कैटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज