Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धनतेरस 2021 पर खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त कौनसा है?

धनतेरस 2021 पर खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त कौनसा है?
धनतेरस ( Dhanteras 2021 ) पर वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि खरीदने का महत्व रहता है। इस दिन सभी लोग शुभ महूर्त में ये वस्तुएं खरीदते हैं। इस बार धनतेरस का त्योहर 2 नवंबर 2021 मंगलवार को है। आओ जानते हैं खरीददारी ( Dhanteras par kharidari ka shubh muhurt ) के सबसे शुभ मुहूर्त।
 
 
दिन के मुहूर्त : 
त्रिपुष्कर योग- प्रात: 06:06 से 11:31 तक। इस योग में भी खरीदारी की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- 06 बजकर 18 मिनट और 22 से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक का मुहूर्त है। इस काल में पूजा की जा सकती है।
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक। इस मुहूर्त में खरीदारी की जा सकती है। यह सबसे शुभ मुहूर्त है।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:33 से 02:18 तक।
 
webdunia
शाम और रात के मुहूर्त : 
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक।
प्रदोष काल- 5 बजकर 35 मिनट और 38 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। इस काल में पूजा की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- शाम 06:18:22 से 08:11:20 तक। इस काल में पूजा और खरीदी दोनों ही जा सकती है।
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक।
निशिता मुहूर्त- रा‍त्र‍ि 11:16 से 12:07 तक।
 
 
दिन का चौघड़िया :
लाभ- प्रात: 10:43 से 12:04 तक।
अमृत- दोपहर 12:04 से  01:26 तक।
शुभ- दोपहर 02:47 से 04:09 तक।
 
 
रात का चौघड़िया :
लाभ- 07:09 से 08:48 तक।
शुभ- 10:26 से 12:05 तक।
अमृत- 12:05 से 01:43 तक।
 
नोट: स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त समय में थोड़ी-बहुत घट-बढ़ हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

धनतेरस 2021 : कैसे करते हैं भगवान धन्वंतरि की आराधना, जानिए पूजा विधि