Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Tulsi Mata Aarti : देवउठनी एकादशी पर इस आरती से प्रसन्न होंगी माता तुलसी, यहां पढ़ें...

Tulsi Mata Aarti : देवउठनी एकादशी पर इस आरती से प्रसन्न होंगी माता तुलसी, यहां पढ़ें...
Tulsi Jee Ki Aarti 
 

देव प्रबोधिनी एकादशी और तुलसी विवाह पर पढ़ें माता तुलसी की आरती। जय जय तुलसी माता, सब जग की सुख दाता...  

JAI TULSI MATA AARTI : तुलसी माता जी की आरती

जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।
 
बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता
जय जय तुलसी माता ।।
 
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
ALSO READ: देव प्रबोधिनी एकादशी : देवी तुलसी के 8 पवित्र नाम और देवता को उठाने का मंत्र कौन सा है?


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देव प्रबोधिनी एकादशी : देवी तुलसी के 8 पवित्र नाम और देवता को उठाने का मंत्र कौन सा है?