Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाक के खिलाफ एक बार फिर नाबाद विराट, 53 गेंदो में 82 रन जड़कर बने मैन ऑफ द मैच

पाक के खिलाफ एक बार फिर नाबाद विराट, 53 गेंदो में 82 रन जड़कर बने मैन ऑफ द मैच

WD Sports Desk

, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (17:53 IST)
विराट कोहली के लिए पिछला साल उतना अच्छा नहीं रहा। इस साल एशिया कप में विराट कोहली ने अपना फॉर्म वापस आया। वही फॉर्म आज वह पाकिस्तान के खिलाफ लेकर उतरे और टी-20 विश्वकप में पाक के खिलाफ एक और नाबाद पारी खेल डाली। वह 5 पारियों में इस टूर्नामेंट में सिर्फ 1 बार आउट हुए हैं।

बेहद ही धीमी शुरुआत करने वाले विराट कोहली के बल्ले से ऐसा लगा ही नहीं कि वह इतनी बड़ी पारी खेल गए। एक समय में वह 24 गेंदो में सिर्फ 15 रन बना पाए थे लेकिन अंत में वह चेसमास्टर साबित हुए।विराट कोहली ने लेकिन जैसे ही नवाज की गेंद पर छक्का लगाया वहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 53 गेंदो में 82 रन जड़े जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
बहरहाल इस बात पर नजर डालते हैं कि कैसे विराट कोहली ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को कैसे अपना कोप भजन बनाया।

साल 2012 - विराट ने नाबाद 78 रन बनाए

विराट कोहली ने इस मैच में बल्ले से पहले गेंद से ही कमाल दिखा दिया था। उन्होंने शुरुआत में ही मोहम्मद हफीज का विकेट चटका दिया। इसके बाद जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली।

बल्लेबाजी के समय कोहली ने 42 और 64 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 61 गेंद में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली थी, जिससे भारत ने 129 रन के लक्ष्य को तीन ओवर शेष रहते हासिल कर लिया था।

वह टीम इंडिया को अंत में मैच जिताकर वापस लौटे। उनकी इस धुंआधार पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
webdunia

साल 2014- विराट ने बनाए नाबाद 36 रन

इस मैच में विराट कोहली अर्धशतक तो नहीं जमा पाए थे लेकिन इस बार भी किसी भी  पाकिस्तानी गेंदबाजो को उनका विकेट नहीं मिल पाया था। विराट कोहली ने 32 गेंदो में 36 रन बनाकर भारत को पाक के खिलाफ जीत दिलायी। इस पारी में विराट ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया था। इस बार भी विराट का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा का रहा था। पिछली बार विराट कोहली ने काफी ताबड़तोड़ पारी खेली थी लेकिन इस पारी मे उन्होंने सूझबूझ से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

साल 2016- विराट ने बनाए नाबाद 55 रन
साल 2016 में एक बार फिर विराट कोहली भारत के चेस मास्टर बने। विराट कोहली के 37 गेंदो में 55 रन की बदौलत भारत इस वर्षाबाधित मैच को लगभग 3 ओवर पहले ही जीत गई। यह मैच 20 की जगह 18 ओवर का रहा।

अपनी पारी में विराट कोहली ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया था। विराट की यह पारी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए थी क्योंकि भारत एक समय 23 रनों पर 3 विकेट गंवा चुका था। विराट कोहली दूसरे छोर पर मोहम्मद समी की गेद पर पहले शिखर धवन को और फिर अगली गेंद पर सुरेश रैना को बोल्ड होते हुए देख चुके थे लेकिन उन्होंने अपनी एकाग्रता नहीं खोई।
webdunia

अर्धशतक बनाने के बाद शाहीन ने 2021 में लिया विराट का विकेट

कप्तान विराट कोहली की सही समय पर फॉर्म में वापसी पर खेली गयी अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में सात विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

कोहली ने पहले ओवर में क्रीज पर कदम रख दिया था। उन्होंने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 57 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।कोहली ने पाकिस्तान ने 45 गेंदों में अर्धशतक जमाया था । अफरीदी 19वें ओवर में दूसरा स्पैल करने आये और उन्होंने कोहली को आउट करके उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में एक और नाबाद पारी खेलने से रोक दिया। कोहली ने इससे पहले 78, 36 और 55 रन की तीन नाबाद पारियां खेली थी।
webdunia

5 मैचों में बनाए 308 रन
इस तरह विराट कोहली बिना आउट हुए पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के 5 मैचों में 308  रन बना चुके हैं। इतने रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 228  गेंद इस्तेमाल की। इन मैचों में विराट ने कुल 30 चौके लगाए और 9 छक्के लगाए। हर पारी में उन्होंने गेंदे कम और रन ज्यादा बनाए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर 4 विकेटों से दी मात