Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आसान नहीं है आदित्य ठाकरे की राह, वर्ली से चुनाव लड़ सकते हैं मिलिंद देवड़ा

uddhav thackeray

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (15:04 IST)
Maharashtra Elections 2024 : शिवसेना बालासाहेब गुट के नेता और महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे एक बार फिर राज्य की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस बार उन्हें दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा से चुनौती मिल सकती है। ALSO READ: NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव
 
मिलिंद देवड़ा ने जनवरी में ही कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे। वह 3 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। पार्टी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मिलिंद देवड़ा को ही वर्ली की कमान दी गई थी।
 
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने वर्ली सीट से संदीप देशपांडे को टिकट दिया है। ऐसे में अगर शिवसेना मिलिंद देवड़ा के नाम पर मुहर लगाती है तो वर्ली सीट पर मुकाबला रोचक हो जाएगा। हालांकि भाजपा नेता शाइना एनसी भी यहां से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। 
 
बहरहाल आदित्य ठाकरे ने गुरुवार वर्ली सीट से नामांकन भर दिया। नामांकन से पहले उन्होंने रोडशो के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखाई। 34 वर्षीय आदित्य 2019 में भी यहीं से विधायक चुने गए थे। वे उद्धव राज में पर्यटन और पर्यावरण मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अजित पवार बोले, महायुति के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 11 पर बातचीत जारी