Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

karnataka assembly election: बोम्मई बोले, बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में होंगे चौंकाने वाले नाम

karnataka assembly election: बोम्मई बोले, बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में होंगे चौंकाने वाले नाम
, मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (16:35 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से जारी है और 8 अप्रैल को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इसे अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। बोम्मई ने यह भी कहा है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह सत्ता में फिर लौटेगी।
 
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या चुनावी मैदान में उतरने वाले भाजपा उम्मीदवारों में चौंकाने वाले नाम भी होंगे? तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में नए प्रयोगों की योजना है और वे किए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सीटों पर 'आश्चर्यजनक परिणाम' मिलेंगे और आने वाले दिनों में आप इसे देखेंगे। हमारे कार्यकर्ता और नेता दोनों आश्वस्त हैं। बोम्मई ने यह भी कहा कि इसके स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह सत्ता में फिर लौटेगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की राज्य चुनाव समिति की बैठक पिछले कुछ दिनों में हुई जिला स्तरीय कोर समिति की बैठक के बाद की कड़ी है। आज और कल नामों (संभावित उम्मीदवारों) की जांच की जाएगी और फिर इसे (सूची को) केंद्र (केंद्रीय नेतृत्व) को भेजा जाएगा। परसों इसे केंद्र को भेजा जाएगा।
 
यहां बात करते हुए उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए जाने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। कांग्रेस और जद (एस) ने क्रमश: 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा पहले ही कर दी है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होंगे और मतगणना 13 मई को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, विधायक गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल