Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा साल, जानिए रहस्य

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा साल, जानिए रहस्य
, सोमवार, 2 जनवरी 2023 (18:21 IST)
अंग्रेजी कैलेंडर में तो 12 माह ही फिक्स हैं, लेकिन वर्ष 2023 में हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 13 माह रहेंगे। वैसे चैत्र से लेकर फाल्गुन तक 12 माह ही होते हैं, लेकिन इस बार 13 माह रहेंगे। ऐसा योग संयोग बहुत वर्षों के बाद बना है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार 19 साल बाद बना है यह संयोग।
 
हिंदी महीनों के नाम : चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। अब 19 साल बाद सावन माह जुड़ रहा है जो पूरे 2 माह तक चलेगा। इसका मुख्य कारण मलमास होगा। वर्ष 2023 में सावन का आरंभ 04 जुलाई, 2023 को होगा और इसका अंत 31 अगस्त, 2023 को होगा। 19 साल बाद सावन माह 2 माह तक चलेगा।
 
ज्योतिष मान्यता के अनुसार केवल सावन ही नहीं अपितु अन्य व्रत एवं त्योहारों पर भी मलमास का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि मलमास तो हर 3 वर्ष में आता ही है। वर्ष 2022 में पुरुषोत्तम माह के कारण हर त्योहार में 15 से 20 दिन का अंतर देखने को मिला था। सावन के अलावा, इस बार चतुर्मास भी 4 नहीं 5 महीने का होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

3 जनवरी 2023 : आपका जन्मदिन