Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात में कांग्रेस के 43 उम्मीदवार घोषित, प्रवीण तोगड़िया के भाई को भी टिकट

गुजरात में कांग्रेस के 43 उम्मीदवार घोषित, प्रवीण तोगड़िया के भाई को भी टिकट
, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (23:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाड़िया को पोरबंदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के बड़े नेता रहे प्रवीण तोगड़िया के भाई प्रफुल्ल छगनभाई तोगड़िया को वारछा रोड सीट से टिकट दिया गया है। 
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोढवाड़िया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में मोढवाड़िया पोरबंदर से करीब 1900 वोटों से चुनाव हार गए थे। 
webdunia


webdunia
इसके साथ ही, अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है।
 
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस ने 1 लाख नौकरियों, पेंशन योजना की बहाली समेत किए कई वादे