Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अक्षय के साथ अपनी पहली फिल्म करेगा पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा

सब कुशल मंगल होगा फिल्म का नाम

अक्षय के साथ अपनी पहली फिल्म करेगा पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा
प्रेम रोग, सत्यम शिवम सुन्दरम, प्यार झुकता नहीं जैसी कई हिट फिल्मों की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है। प्रियांक शर्मा की पहली फिल्म होगी 'सब कुशल मंगल'। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण रोल में होंगे। 
 
न्यूयॉर्क से सीखी एक्टिंग 
पद्मिनी का कहना है कि घर में फिल्मी माहौल नहीं है, इसके बावजूद प्रियंका का रुझान अभिनय की ओर है। उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था, लेकिन उसने अभिनय में ही करियर बनाने का निर्णय लिया। यह देख उसे न्यूयॉर्क एक्टिंग सीखने के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि प्रियांक के पिता प्रदीप शर्मा भी फिल्म निर्माता हैं और कई हिट फिल्मों का निर्माण वे कर चुके हैं।
 
झारखंड में होगी शूटिंग 
प्रियांक की पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे करण कश्यप। रावण में मणिरत्नम और चक दे इंडिया में शिमित अमीन के करण सहायक रह चुके हैं। वे अपनी फिल्म की शूटिंग झारखंड में फरवरी के अंत में शुरू करेंगे। 
 
सभी को पसंद आई स्क्रिप्ट 
फिल्म की निर्माता होंगी प्राची मनमोहन जो कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी हैं। प्रियांक को प्राची पहले से जानती हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट तैयार होने पर प्रियांक, पद्मिनी और प्रदीप को सुनाई। सभी को कहानी पसंद आई और उन्होंने प्रियांक को फिल्म करने की इजाजत दे दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कॉफी विद करण पर उठे विवाद के लिए करण जौहर ने मांगी माफी, हार्दिक-राहुल को हुआ नुकसान