Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तनाव के कारण बीच में छोड़ी थी प्रतियोगिता, 1 हफ्ते बात टोक्यो ओलंपिक में वापसी करेंगी साइमन बाइल्स

तनाव के कारण बीच में छोड़ी थी प्रतियोगिता, 1 हफ्ते बात टोक्यो ओलंपिक में वापसी करेंगी साइमन बाइल्स
, सोमवार, 2 अगस्त 2021 (19:34 IST)
टोक्यो: अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट साइमन बाइल्स तोक्यो ओलंपिक की स्पर्धाओं में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी।रियो ओलंपिक (2016) की चैंपियन बिलेस ने एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला किया था।
 
अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हम यह पुष्टि करते हुए बहुत उत्साहित हैं कि कल आप दो अमेरिकी एथलीटों को बैलेंस बीम फाइनल में देखेंगे - सुनि ली और सिमोन बिलेस। आप दोनों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।’’
 
चौबीस साल की बिलेस ने पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने तोक्यो में पिछले सप्ताहांत एरियाके जिमनास्टिक्स केन्द्र में आठ महिलाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद 27 जुलाई को वॉल्ट पर पहले रोटेशन के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को टीम फाइनल से हटा लिया।
 
बिलेस ने सभी पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनमें से चार में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।बाइल्स के इस निर्णय के कारण अमेरिका को युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण की जगह रजत पदक से संतोष करना पड़ा। गोल्ड मेडल रूस ओलंपिक समिति तो कांस्य पदक ब्रिटेन की टीम ने जीता।
 
प्रैक्टिस में लड़खड़ाई और लिया फैसला
 
अरियाके जिमनास्टिक्स सेंटर में पिछले मंगलवार को 4 बार की चैंपियन और 24 साल की साइमन बाइल्स वॉल्ट वॉर्म अप सही से नहीं कर पायी थी। वॉल्ट टेबल रोकते समय वह ढाई की जगह सिर्फ 1.5 ट्विस्ट ही ले पायी। प्रतियोगिता में भी यही हुआ और इसके बाद वह अपने कोच के साथ अंदर चली गई और फिर वापस नहीं आयी। 
 
आर्टिस्कटिक जिमनास्ट की रानी है बाइल्स
 
जैसे स्विमिंग में माइकल फेल्प्स हैं वैसे ही उनकी छवि अमेरीक में जिमनास्ट के लिए है। वह 5 वर्ल्ड ऑलराउंड विश्व रिकॉर्ड जीतने वाली अकेली महिला है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

63.7 मीटर तक फेंका डिस्कस, फिर भी कमलप्रीत हुई ओलंपिक से बाहर