Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा दांव- 10 लाख नौकरियों का वादा, 3000 रुपए का भत्ता, राहुल गांधी बोले- कमीशन सरकार का होगा सूपड़ा साफ

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (17:12 IST)
बेलगावी। कांग्रेस (Congress)के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) ने सोमवार को कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ‘40 प्रतिशत कमीशन सरकार’ होने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा का सूपड़ा साफ किया जाएगा। एक जनसभा में युवाओं से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 लाख रोजगार का सृजन होगा और खाली पड़े ढाई लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा।
 
कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि कर्नाटक के सभी लोगों का कहना है कि बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार देश की ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ है और लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा कि यह देश सबका है, दो तीन चुने हुए लोगों का नहीं है, अडाणी जी का नहीं है। यह देश किसानों, गरीबों और मजदूरों का हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के युवाओं ने हमें कुछ संदेश दिया। पहला यह कि इस प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती...यहां सब लोगों ने कहा कि कर्नाटक की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है, यह 40 प्रतिशत कमीशन सरकार है। यहां कुछ भी काम करवाना है, 40 प्रतिशत कमीशन देना होता है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक के बेटे को पकड़ा गया जिसके पास से आठ करोड़ रुपए बरामद हुए।
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मैंने संसद में अडाणीजी के बारे में भाषण दिया कि सारे उद्योग उनके हवाले किए जा रहे हैं। यही काम कर्नाटक में हो रहा है। चुने हुए लोगों, जो भाजपा सरकार के मित्र हैं, पूरा फायदा दिया जाता है।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार बनने पर हर स्नातक युवा को दो साल के लिए 3000 रुपए मासिक दिए जाएंगे, डिप्लोमाधारी युवाओं को 2 साल साल के लिए हर महीने 1500 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
 
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार 10 लाख युवाओं को पांच साल के भीतर रोजगार देगी, ढाई लाख सरकारी रिक्तियों को भरा जाएगा। उन्होंने महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए भी वादे किए। राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार को एससी-एसटी आरक्षण को बढ़ाने वादा पूरा करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हम साथ चुनाव लड़ेंगे, सब मिलकर लड़ेंगे और कांग्रेस इस चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करेगी क्योंकि भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार है...जनता इस सरकार को हटाना चाहती है। भाजपा को हम मिलकर हराएंगे।
 
राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा ने देश को भाईचारे का संदेश दिया है। लाखों लोगों ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकानें खोलीं। यही हमारा हिन्दुस्तान है। कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।
भाषा Edited By : Sudhir sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments