Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:09 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, क्योंकि वह 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव आवश्यक हो गया था। दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे। इस सीट से निर्वाचित शर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 तक होगा।
 
राज्यसभा चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को बताया, दिनेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शर्मा को छोड़कर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
 
निर्विरोध चुने जाने के बाद दिनेश शर्मा ने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के नेताओं का आभार व्यक्त किया।
 
शर्मा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र में 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में योगदान एकमात्र लक्ष्य होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उभरते भारत को दुनिया के शीर्ष पर स्थापित कर देगा।
 
उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों का शोषण करने वाले विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही हैं। यह उनकी बौखलाहट का कारण है। शर्मा 2017-22 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक थे। उनके पास माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग थे।
 
लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 59 वर्षीय डॉ. दिनेश शर्मा लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं। उन्‍हें 2014 में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वह 2008 में पहली बार लखनऊ के महापौर निर्वाचित हुए। वह 2012 में दोबारा लखनऊ के महापौर बने। शर्मा के निमंत्रण पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर 2016 में लखनऊ की रामलीला में शामिल हुए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू, 4 साल से जारी था गतिरोध

आज फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments