Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हरियाणा में बुजुर्ग महिला को कार से घसीटे जाने पर मौत

हरियाणा में बुजुर्ग महिला को कार से घसीटे जाने पर मौत
, शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (23:29 IST)
अंबाला(हरियाणा)। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार द्वारा करीब 50 मीटर घसीटे जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बलदेव नगर चौक के पास हुई और लक्ष्मी देवी (63) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गए। कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि लोगों के मौके पर एकत्र होना शुरू होने पर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। कार जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Gum hai kisi ke pyar mein: मुंबई में टीवी सीरियल के सेट पर आग