Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CAA Protest : गुजरात के बनासकांठा में 3022 लोगों पर FIR

CAA Protest : गुजरात के बनासकांठा में 3022 लोगों पर FIR
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (12:17 IST)
बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में गुरुवार को CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में 3022 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 22 की पहचान कर ली गई है। 
 
सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को भी उपद्रवियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और इसे पलटने का भी प्रयास किया। भीड़ की उग्रता को देखते हुए वाहन में सवार पुलिसकर्मी जैसे-तैसे वहां से बचाकर भागे।
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में भी गुरुवार को नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग हिंसा पर उतर आए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली में घना कोहरा : 100 ट्रेनें देरी से चल रहीं, हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में