Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जम्मू कश्मीर में बादल फटा, 1 की मौत

जम्मू कश्मीर में बादल फटा, 1 की मौत
, रविवार, 12 सितम्बर 2021 (13:17 IST)
बारामुला। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में बादल फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि बारामुला जिले के सोपोर इलाके में दांगीवाचा के ऊंचाई वाले इलाके में शनिवार रात को बादल फटने की घटना हुई। इसमें मारे गए लोग घुमंतु समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
 
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने चार शव बरामद किए। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद तारिक खारी (8), शहनाज बेगम(30), नाजिया अख्तर (14) और आरिफ हुसैन खारी (5) के तौर पर की गई है। ये सभी जम्मू के राजौरी के कल्सियान नौशेरा के निवासी थे।
 
उन्होंने बताया कि परिवार का एक अन्य सदस्य मोहम्मद बशीर खारी (80) अभी लापता है, उनकी तलाश की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बैक्टीरियल बायोफिल्म के विरुद्ध शोधकर्ताओं ने विकसित किया ग्राफीन नैनो-कम्पोजिट