Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

pushya nakshatra 2019 : इस बार दो दिन रहेगा पुष्‍य नक्षत्र, जानिए किस दिन क्या खरीदें

pushya nakshatra 2019 : इस बार दो दिन रहेगा पुष्‍य नक्षत्र, जानिए किस दिन क्या खरीदें

अनिरुद्ध जोशी

, बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (07:10 IST)
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार पुष्‍य नक्षत्र दो दिन रहेगा। 21 को सोम पुष्य और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह नक्षत्र 21 अक्टूबर शाम 5:33 बजे से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4:40 बजे तक रहेगा। इन दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी रहेगा। ऐसे में खरीददारी के लिए यह सबसे अच्छे दिन है।


कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 21 अक्टूम्बर दोपहर 01:39 से 22 अक्टूम्बर दोपहर 3:38 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। समय में पंचांग भेद हो सकता है। इस बार दीपावली के पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से महत्व अधिक बड़ गया है।
 
 
उक्त दोनों ही दिन आप गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, जमीन व भवन खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
 
 
21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र है और इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। सोम पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी व अन्य कीमती धातुओं व वस्तुओं की खरीदी करना शुभ होता है। यह माना जाता है कि इस दिन अगर सोना खरीदा जाता है तो सुख-समृद्धि आती है।
 
 
22 अक्टूबर को भौम पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 10:55 बजे तक साध्य योग और इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा। भौम अर्थात मंगल होता है। मंगल के दिन पुष्‍य योग में भूमि, मकान, वाहन, तांबा आदि खरीदे जा सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

16 अक्टूबर 2019 बुधवार, आज इन राशियों के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे