Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NDA की परीक्षा में शामिल हो सकती हैं लड़कियां

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NDA की परीक्षा में शामिल हो सकती हैं लड़कियां
, बुधवार, 18 अगस्त 2021 (12:15 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि 5 सितंबर को होने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा में लड़कियां भी शामिल हो सकती है।
 
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि NDA में लड़कियों के दाखिले पर फैसला बाद में होगा।
 
इससे पहले 15 अगस्त को पीएम मोदी ने भी लाल किले से दिए अपने भाषण में सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोल दिए थे। 
 
उल्लेखनीय है कि अब तक देश में लड़कियों को एनडीए की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं थी। उन्हें सैनिक स्कूलों में भी एडमिशन नहीं मिलता था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नरेश टिकैत की मंत्री संजीव बालियान को चेतावनी, पैरों पर चलें, उड़ें न, गांव ने दे रखा है वोट