Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सैनिकों के इलाज पर सवाल उठाने वालों को भारतीय सेना का जवाब, कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (17:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को लेह के आर्मी अस्पताल में गलवान घाटी (Galvan Valley) हिंसा में घायल सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस समेत कई लोगों ने उस अस्पताल पर सवाल खड़े किए थे। इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इस मामले पर सेना शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 
 
सेना ने अपने बयान में कहा कि यह सभी आरोप गलत हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग सैनिकों के इलाज पर भी सवाल उठा रहे हैं। सेना अपने जवानों के बेहतर इलाज मुहैया कराती है, इसलिए यह साफ किया जाता है कि जहां इन घायल सैनिकों को रखा गया है, वह 100 बेड के साथ लेह के सामान्य अस्पताल का ही हिस्सा है।
 
लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों बीच हुई हिंसक झड़प और एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंच गए थे। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी थे।
 
पीएम मोदी ने लेह के आर्मी अस्पताल में गलवान घाटी हिंसा में घायल सैनिकों से मुलाकात की थी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सहित कई लोगों ने इस अस्पताल को नकली अस्पताल बताया। किसी ने इसे कॉन्फ्रेंस हॉल बताया।
 
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि यह एक प्रशिक्षण हॉल है, जिसे लेह अस्पताल के कोविड अस्पताल बनने के बाद से वार्ड में बदल दिया गया था। सेना ने कहा कि लेह जनरल अस्पताल के कुछ वार्ड को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया था, जिसके बाद ऑडियो वीडियो ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इल हॉल को जनरल वार्ड बनाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments