Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

निर्मला सीतारमण बोलीं, सरकार ने DBT के जरिए 2 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचाए

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (22:44 IST)
भोपाल। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले 8 साल में आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपए 'गलत हाथों' में जाने से बचाए हैं। डीबीटी के जरिए जो पैसा जाता है, उसका आधार सत्यापन होता है।
 
उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और मोदी सरकार ने स्टार्टअप नीति बनाकर प्रोत्साहन दिया। हम अगले 25 साल के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला भारत बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 7-8 साल में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर सरकार ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा बचत की है। डीबीटी के जरिए जो पैसा जाता है, उसका आधार सत्यापन होता है।
 
उन्होंने कांग्रेस नीत पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय में जो मर गए और जिनका जन्म नहीं हुआ, उनको भी पैसा मिलता था। सीतारमण ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के लिए पहले आत्मविश्वास चाहिए, इसकी भावना राष्ट्रऋषि ठेंगड़ी की प्रेरणा से मिलती है। आर्थिक सुधार के लिए ठेंगड़ी ने अभूतपूर्व कार्य किए।
 
सीतारमण ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप की क्रांति भारत के युवाओं की है। भारत के डीएनए में उद्यमिता है। कांग्रेस के शासन में केंद्रीय योजना थी और देशभर के सभी राज्यों में एक ही मॉडल लागू किया जाता था। साम्यवाद के नाम पर दुनिया में केवल चीन बचा है लेकिन वह भी पूंजीपतियों की मदद से अपनी अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments