Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंदौर फिर अव्वल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिले 8 अवॉर्ड

इंदौर फिर अव्वल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिले 8 अवॉर्ड
, शुक्रवार, 25 जून 2021 (17:32 IST)
भोपाल। भोपाल। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरुस्कार मिला है, जबकि इंदौर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को विभिन्न श्रेणियों में 8 अवार्ड मिले हैं। वहीं, ओवरऑल विनर के रूप में इंदौर को सूरत के साथ संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला है।
 
मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरुस्कार  हासिल हुए हैं। राउंड 1 सिटीज में इंदौर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। राउंड 1 सिटीज में मध्यप्रदेश के ही जबलपुर को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है, राउंड 4 सिटीज में सागर को दूसरा पुरस्कार मिला। 
 
इसके साथ ही क्लीन एनर्जी के लिए भोपाल को चेन्नई के साथ प्रथम पुरस्कार मिला है। इंदौर के 56 दुकान प्रोजेक्ट को एक अन्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वहीं वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर को तिरुपति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 
webdunia

सबसे खास बात यह रही कि मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटीज को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्कार मिले। सबसे ज्यादा पुरस्कार इंदौर के खाते में गए। बिल्ट एन्वॉयरमेंट थीम में इंदौर की 56 दुकान प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार, सेनिटेशन थीम में इंदौर को पहला पुरस्कार तिरुपति शहर के साथ, कल्चर थीम में इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए पहला पुरस्कार, इकोनॉमी थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस मैकेनिज्म के लिए पहला पुरस्कार, राउंड 1 सिटीज में इंदौर को प्रथम पुरस्कार राउंड तथा ओवरऑल विनर के रूप में इंदौर को सूरत के साथ प्रथम पुरस्कार मिला। 

उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर लगातार चार बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीत चुका है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

#FreeBritney: पिता से ‘आजादी’ के लिए जब रो पड़ी स्‍टार सिंगर ब्र‍िटनी स्‍पीयर्स, कहा, ‘मुझे मेरी जिंदगी वापस चाहिए’