Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गीली आउटफील्ड के कारण दूसरा मैच बना 8-8 ओवर का, यह है नए नियम

गीली आउटफील्ड के कारण दूसरा मैच बना 8-8 ओवर का, यह है नए नियम
, शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (20:59 IST)
घंटो तक इंतजार करने के बाद नागपुर में होने वाले क्रिकेट मैच से दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने आई। ताजा जानकारी के मुताबिक टॉस 9.15 बजे होगा और खेल 9.30 बजे शुरु हो जाएगा। यह मैच अब 8-8 ओवरों का होगा और सिर्फ 2 ओवर ही पॉवरप्ले के होंगे।
पहले टॉस को गीली आउटफील्ड के कारण टाला गया और 7 बजे पिच निरीक्षण हुआ। 7 बजे पिच के निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया कि रात 8 बजे पिच निरीक्षण होगा। इस कारण से दूसरे टी-20 में टॉस अभी तक नहीं हो पाया है। फिर  जानकारी के मुताबिक अगला पिच निरीक्षण 8:45 पर हुआ। यह अमूमन वह समय रहता है जब पहली पारी के अंतिम 4 ओवर बचे रहते हैं।हाालंकि इसके बाद यह खबर आई कि 9.15 पर टॉस होगा और दोनों ही टीमों को सिर्फ 8 ओवर मिलेंगे।

एक गेंदबाज सिर्फ 2 ओवर ही कर सकता है। इसके साथ ही स्लो ओवर रेट के कारण कोई भी पेनल्टी नहीं लगेगी। साथ ही मैच में कोई ड्रिंक्स ब्रेक नहीं होगा। वहीं पारी के दौरान ब्रेक भी सिर्फ 10 मिनट का होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सबसे अमीर बोर्ड होते हुए हेयर ड्रायर से सुखाया मैदान, ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हुआ BCCI