Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बल्लेबाजी हो या कीपिंग चेन्नई का तुरुप का इक्का है 'धोनी रिव्यू सिस्टम'

बल्लेबाजी हो या कीपिंग चेन्नई का तुरुप का इक्का है 'धोनी रिव्यू सिस्टम'
, रविवार, 23 अप्रैल 2023 (23:59 IST)
महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो मैचों में अंतिम ओवर की आखिरी कुछ गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। आज तो वह रन भी नहीं बना पाए लेकिन धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर एक बार फिर ट्रेंड हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर आए तो कोलकाता के गेंदबाज कुशवंत ने एक गेंद डाली जो कमर से ऊपर थी। जब महेंद्र सिंह धोनी  ने देखा कि लेग अंपायर ने उसे नॉ बॉल करार नहीं दिया है तो धोनी ने रिव्यू लिया। यह रिव्यू ठीक पाया गया और अंपायर को नॉ बॉल देनी पड़ी।
webdunia

वहीं गेंदबाजी के दौरान तुषार देशपांडे को उन्होंने एक विकेट दिलवाया। उमेश यादव के पैड पर गेंद लगी और धोनी ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखाया गया कि यह विकेट था। इस तरह धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर एक बार फिर ट्रैंड होने लगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

49 रनों से चेन्नई की इडन पर महा विजय, कोलकाता की लगातार चौथी हार