Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रूस ने यूक्रेन पर दागीं 75 मिसाइलें, पुतिन ने कहा- क्रीमिया पुल पर आतंकी हमले का जवाब

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (16:38 IST)
मॉस्को/कीव। यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि क्रीमिया ब्रिज पर हुआ धमाका एक आतंकवादी घटना था और इस विस्फोट में यूक्रेन की स्पेशल फोर्स शामिल थी। पुतिन ने सख्त लहजे में कहा कि यदि रूस के खिलाफ इस तरह के हमले जारी रहे तो प्रतिक्रिया और कठोर होगी। 
 
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने तुर्की स्ट्रीम पाइपलाइन को भी उड़ाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस का ताजा हमला उसके आतंकी कृत्यों के जवाब में किया गया गया है। दूसरी ओर, जर्मनी ने कहा है कि जी-7 यूक्रेन में स्थिति पर मंगलवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें जेलेंस्की भाग लेंगे।
ALSO READ: क्या है kamikaze drones जिसका इस्‍तेमाल कर रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही?
युद्ध के 229 दिन : रूस व यूक्रेन के बीच जारी युद्ध 229वें दिन में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख जनरल वेलेरी ज़ालुज़्नी ने बताया कि रूस की ओर से अब तक 75 मिसाइलें दागी गई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 41 मिसाइलों को यूक्रेन के वायु रक्षा विभाग ने मार गिराया है।
 
पत्रकारों ने सोमवार सुबह कीव में कई हमलों को देखा और सुना। साथ ही देश के अन्य शहरों से कई और विस्फोटों की रिपोर्ट मिली हैं। यूक्रेन के दक्षिणी शहर ज़ापोरिज्जिया और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में रात भर हुए हमले के बाद सोमवार की सुबह यहां की राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।
बड़े पैमाने पर हमले : स्थानीय समयानुसार तड़के करीब तीन बजे टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर ज़ापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर स्टारुख ने पोस्ट किया, एक बहुमंजिला आवासीय इमारत फिर से नष्ट हो गई। उसमें पीड़ित हैं। निप्रॉपेट्रोस के गवर्नर वैलेंटाइन रेज़्निचेंको के मुताबिक निप्रॉपेट्रोस में रातभर ‘बड़े पैमाने पर हमले’ हुए। उन्होंने रूस पर कई क्षेत्रों में गोलाबारी का आरोप लगाया।
 
10 नागरिकों की मौत : बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कई महीनों के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर सोमवार को हमले हुए। वहीं यूक्रेन के गृहमंत्री ने कहा कि रूस की ओर से कीव पर किए गए मिसाइल हमलों में 10 नागरिक मारे गए तथा 24 अन्य घायल हो गए।
 
हमें धरती से मिटाने की कोशिश : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे हमारा नामो-निशानमिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि सोमवार सुबह पूरे यूक्रेन में हुए हमलों से पता चलता है कि रूस हमें नष्ट करने और हमें पृथ्वी पर से मिटा देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कीव, ज़ापोरिज़्ज़िया और निप्रो में हुए विस्फोटों का भी उल्लेख किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments