Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या बिल्लियां भी हो सकती हैं हमलावर 'एलियन'? रिपोर्ट पर मचा बवाल

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2022 (11:54 IST)
पोलैंड। पोलैंड के इंस्टीट्यूट ऑफ नेचर कन्जर्वेश और पोलिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने घरेलु बिल्लियों को 'आक्रामक विदेशी' प्रजाति (Aggressive Alien Species) का बताया है। सीधे तौर पर इस इंस्टीट्यूट ने दावा किया है कि बिल्लियां मानव जाति और जैव-विविधता के लिए खतरा हो सकती हैं। इस रिपोर्ट की दुनियाभर के 'Cat Lovers' ने आलोचना की है।  
 
पोलैंड के इस वैज्ञानिक संस्थान ने बिल्लियों से पक्षियों और वन्यजीवों को होने वाले खतरे का हवाला देते हुए इसे आक्रामक विदेशी प्रजातियों (Aggressive Alien Species) के रूप में वर्गीकृत किया है। जिस डेटाबेस में बिल्लियों को जोड़ा गया है, उसमे बिल्लियों के अलावा 1,786 अन्य आक्रामक प्रजातियों के नाम भी हैं। संस्थान से जुड़े वैज्ञानिकों को अपने इस कदम के चलते भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस रिपोर्ट को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों ने गलत धारणा फैला दी है। इसी के चलते लोग इसका विरोध कर रहे हैं।  
 
वोज्शिएक सोलार्ज पोलिश इंस्टीट्यूट के एक जाने-माने जीवविज्ञानी हैं। उनके अनुसार घरेलु बिल्लियों का जैव विविधता (Bio-Diversity) पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। बिल्लियां आमतौर पर पक्षियों और स्तनधारियों (Mammals) का शिकार करती हैं, जिससे जैव विविधता पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में ये भी कहा था कि अकेले पोलैंड में बिल्लियां हर साल 14 करोड़ पक्षियों को मार देती हैं।  
 
'The Happy Cat' के लेखक डोरोटा सुमिंस्का के अनुसार जैव-विविधता के गिरते स्तर के पीछे अन्य कई कारण है, जिसमें शहरों की इमारतें और वायु व ध्वनि प्रदुषण शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बिल्लियों को दोष देना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्होंने पोलिश इंस्टट्यूट की इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे तो जानवरों का मांस खाने वाला मनुष्य भी जैव-विविधता के लिए खतरा है। 
 
ट्विटर पर भी बिल्लियां पालने वाले कई लोगों ने अपनी मासूम सी दिखने वाली बिल्लियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भला इनसे किसी को क्या खतरा हो सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments