Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कनाडा के पश्चिमी तट पर चार बार आया भूकंप

कनाडा के पश्चिमी तट पर चार बार आया भूकंप
, सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (19:36 IST)
वॉशिंगटन। कनाडा के पश्चिम तट पर 4.9 से 6.8 तीव्रता तक के भूकंप के लगातार 4 झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि रविवार रात को 10 बजकर 39 मिनट पर आए 6.6 तीव्रता के पहले भूकंप का केंद्र पोर्ट हार्डी से 135 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
 
 
दूसरा भूकंप का झटका और तेज था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। देर रात 11 बजकर 16 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र कनाडाई शहर से 122 मील दूर दक्षिण पश्चिम में था। 6 मिनट बाद तीसरा भूकंप आया। 6.5 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र पोर्ट हार्डी से 138 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में था।
 
इसके 14 मिनट बाद इसी स्थान पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीलंका क्रिकेट पर एक और गाज गिरी, टेस्ट इतिहास का सबसे सफल स्पिनर लेगा संन्यास