Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय दंत चिकित्सक की मौत

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय दंत चिकित्सक की मौत
, रविवार, 31 मार्च 2019 (16:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए 2 लोगों में एक भारतीय दंत चिकित्सक भी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने एक बयान में बताया कि वेटरंस मेमोरियल टोल वे पर गलत दिशा से आ रही ब्लू वॉक्सवैगन कार की डॉ. अरशद मोहम्मद (32) की होंडा कार से गुरुवार की रात टक्कर हो गई जिससे उनकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले डॉ. मोहम्मद अमेरिका में एडवांस मेडिकल कोर्स कर रहे थे। इस हादसे में दूसरी कार के चालक रॉबर्ट वेलाजको (36) की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान करुणारत्ने गिरफ्तार, नशे में चला रहे थे कार