Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मोरबी में भाजपा का बड़ा दांव, जानिए क्यों दिया कांतिलाल अमृतिया को टिकट

मोरबी में भाजपा का बड़ा दांव, जानिए क्यों दिया कांतिलाल अमृतिया को टिकट
, गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:04 IST)
मोरबी। भाजपा ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने मोरबी सीट से पूर्व विधायक कांतिलाल भाई अमृतिया को टिकट दिया है।
 
भाजपा ने मोरबी से निवर्तमान विधायक और राज्य सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा का टिकट काटकर कांतिलाल भाई को टिकट दिया है। पूर्व विधायक कांतिलाल मोरबी में हाल ही में पुल हादसे में लोगों को बचाने के लिए ट्यूब पहनकर नदी में कूद गए थे। इस हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
 
कहा जाता है कि मोरबी हादसे में उन्होंने कई लोगों की जान भी बचाई। माना जा रहा है कि कांतिलाल भाई को मोरबी हादसे में बहादुरी दिखाने का इनाम मिला है। वे इस हादसे के बाद मोरबी के हीरो बन गए।
 
कांतिलाल भाई 2012 में मोरबी से ही विधायक चुने गए थे। 2017 में उन्हें कांग्रेस के बृजेश ‍मेरजा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि बृजेश बाद में भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांतिलाल को मोरबी से टिकट, भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव मैदान में