Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे : अनुराग ठाकुर

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (22:51 IST)
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के इस यात्रा से दूर रहने पर सवाल उठाया।

हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटेगी। ठाकुर ने कहा, राहुल जी देश के खिलाफ नारे लगाने वाले 'टुकडे-टुकड़े' गिरोह के साथ यात्रा कर रहे हैं।

शायद यही वजह है कि प्रियंका जी इसमें शामिल नहीं हुईं या शायद एक भाई को अपनी बहन याद नहीं आई। क्या भाई-बहन के बीच सब ठीक है? हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह से उनका क्या मतलब है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के हितों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में विकास को रोक दिया और उसे कोई बड़ी परियोजना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास में विश्वास करती है वहीं कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है।

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का नारा डबल इंजन की गाड़ी, बीजेपी संग पहाड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: विश्वास जताएंगे और 'डबल इंजन' सरकार बनाने में मदद करेंगे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments