Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धनतेरस के दिन कैसे करें धन्वंतरि का षोडशोपचार पूजन, जानिए

धनतेरस के दिन कैसे करें धन्वंतरि का षोडशोपचार पूजन, जानिए

आचार्य डॉ. संजय

आयुर्वेद के देव धन्वंतरि के जन्मदिवस को ही धनतेरस के रूप में मनाया जाता है, यह मानव जाति के स्वास्थ्य कल्याण के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए इस दिन विशेष पूजा का विधान है। 
 
क्या होती है षोडशोपचार पूजा : धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। 
 
षोडशोपचार यानी विधिवत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न करना। 
 
इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध (केसर-चंदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन (शुद्ध जल), दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि है।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

धनतेरस पर यमराज को दीपदान देने की पौराणिक कथा