Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुपर 30 की कहानी

सुपर 30 की कहानी
निर्माता : नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट 
निर्देशक : विकास बहल 
संगीत : अजय-अतुल 
कलाकार : रितिक रोशन, मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह, अमित सध
रिलीज डेट : 12 जुलाई 2019  
 
बॉलीवुड में बॉयोपिक पसंद की जा रही है और इसी कड़ी में आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30' 12 जुलाई 2019 को रिलीज होने जा रही है। सुपर 30 भारत के प्रतिभाशाली गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। 
webdunia

आनंद कुमार भारत के बिहार राज्य में एक बहुत ही गरीब परिवार में पैदा हुए। उन्होंने देखा कि कई गरीब प्रतिभाशाली बच्चे पैसों के अभाव में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाते क्योंकि कोचिंग क्लास को चुकाने की फीस उनके पास नहीं होती है। साधनों का भी अभाव है। 
webdunia

आनंद ने 'सुपर 30' संस्थान में कमजोर तबके के छात्रों को नि:शुल्क पढ़ाना शुरू किया। उनकी यथासंभव मदद की। देखते ही देखते उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्रों का चयन आईआईटी के लिए हो गया और उन्हें प्रसिद्धी मिलने लगी। 
webdunia

यह फिल्म आनंद के जीवन के संघर्ष और उनके 'सुपर 30' संस्थान की स्थापना के लिए आई चुनौतियों को दर्शाती है। यह उनके संघर्ष और उपलब्धि की एक प्रेरणादायक कहानी है कि कैसे एक आदमी, वंचित छात्रों के जीवन में फर्क पैदा करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

International Bikini Day : इन हॉट एक्ट्रेसेस ने बिकिनी पहन ढाया कहर

क्या आप फिल्म सुपर 30 देखेंगे?