Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान की वजह से ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से धोना पड़ा था हाथ, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (17:47 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस बीच कई बार ऐसा भी हुआ जब उन्हें बिना बताए फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

 
इसका खुलासा खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख ने कई फिल्मों से उन्हें बाहर करवाया था। ये बात शाहरुख ने भी कबूल किया था। सिमी गरेवाल के साथ ऐश्वर्या का ये इंटरव्यू तब का है जब वो अपनी पहचान बनाने में जुटी थीं। 
 
अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह कई फिल्मों से उन्हें बिना वजह बताए बाहर कर दिया गया। पहले 'वीर जारा' में ऐश्वर्या को लिया जाना था लेकिन ऐन मौके पर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। ऐश्वर्या ने कहा कि मैं कैसे इस सवाल का जवाब दे सकती हूं। हां, उस समय एक दो फिल्मों के बारे में बात हुई थी कि हम साथ काम करेंगे। और फिर, अचानक, बिना किसी स्पष्टीकरण के बाहर हो गई। इसका जवाब मेरे पास कभी नहीं था कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
 
ऐश्वर्या ने कहा, मैंने कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं किया था। कई बड़े प्रोजक्ट से बाहर किए जाने के बाद ऐश्वर्या काफी दुखी थीं। आगे ऐश्वर्या ने कहा कि 'देखिए, उस समय जब आपको कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो आप दुखी और हैरान होते हैं।' 
 
ऐश्वर्या बताती हैं कि मैंने कभी भी शाहरुख से इस बारे में नहीं पूछा क्योंकि यह मेरे स्वभाव में नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को इसे समझाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे करेंगे। अगर उन्होंने कभी नहीं किया, तो उनका इरादा कभी नहीं था इसलिए यह सवाल उठाना मेरे स्वभाव में नहीं है कि क्या और क्यों। मैं किसी व्यक्ति के पास नहीं जाऊंगी और पूछूंगी कि क्यों हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments