Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अनुष्का शर्मा संग मूवी डेट पर पहुंचे विराट कोहली, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अनुष्का शर्मा संग मूवी डेट पर पहुंचे विराट कोहली, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
, गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:26 IST)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलेब्स की जोड़ी में शुमार की जाती है। दोनों भले ही कितना ही काम में बिजी हो लेकिन एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

 
हाल ही में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचे, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर में विराट अनुष्का संग बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों रात में फिल्म देखने पहुंचे थे। 
 
webdunia
विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिछली रात, फिल्म इस हॉटी के साथ।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी शेयर किया। उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही है।
बांग्लादेश से सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते दिनों ही विराट कोहली का जन्मदिन मनाने के लिए यह कपल भूटान गया था। जहां की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
 
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी जो साल 2018 के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म में वे शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गोवारीकर की फिल्मों में क्यों स्ट्रॉन्ग होती हैं फीमेल कैरेक्टर्स, कृति सैनन ने बताया