Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म!

गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म!
, शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (12:38 IST)
बॉलीवुड वाले ताजे विषय की हमेशा तलाश में रहते हैं और जैसे ही कुछ घटता है फौरन फिल्म बनाने की घोषणा कर देते हैं। वैसे भी इन दिनों लोग काल्पनिक की बजाय रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनने वाली फिल्म में ज्यादा रूचि लेते हैं। 
 
पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर विकास दुबे लगातार चर्चाओं में है। विकास और उसके आदमियों के कारण आठ पुलिस वालों की जान गई। 
 
इसके बाद विकास भाग निकला। पुलिस उसके पीछे थी। अचानक वह उज्जैन में पकड़ा गया। 
 
उत्तर प्रदेश पुलिस सीधे मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन पहुंची और वहां से उसे पकड़ कर कानपुर ले जाने के लिए रवान हुई। 
 
कानपुर से कुछ दूरी पर नाटकीय घटनाक्रम घटित हुआ। पुलिस के अनुसार जीप पलटी। विकास भाग निकला। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा नहीं माना। 
 
विकास ने फायरिंग की। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और विकास मारा गया। 
 
खबर है कि बॉलीवुड के एक निर्माता को इस घटना में फिल्म बनाने का पर्याप्त मसाला नजर आया है। वह जल्दी ही फिल्म बनाने की घोषणा करने वाला है। 
 
इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से विकास गैंगस्टर बना और बाद में पुलिस के हाथों मारा गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस ने बताया सच