Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'तारक मेहता' की बबीता जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक्ट्रेस पर दर्ज सभी मामलों पर लगाई रोक

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (14:52 IST)
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता बीते दिनों अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में फंस गई थी। मुनमुन दत्ता पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इस विवादित वीडियो के कारण मुनमन पर कई राज्यों में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

 
वहीं अब मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मुनमुन के खिलाफ दर्ज सभी मामलों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में जातिवादी आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए राजस्थान, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
 
गौरतलब है कि मुनमुन ने एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कहती हैं कि मैं यूट्यूब पर जल्द अपना डेब्यू करूंगी और इसके लिए मैं अच्छा दिखना चाहती हूं। इसी दौरान मुनमुन एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। मुनमुन का ये वीडियो काफी वायरल हुआ और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।
 
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांग ली थी, लेकिन लोग अभी भी उनसे नाराज थे। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, ये पोस्ट मेरे उस वीडियो को लेकर है जो मैंने हाल ही में पोस्ट की थी। जहां मुझसे गलती से एक गलत शब्द का इस्तेमाल हो गया था। मैं किसी की को बेइज्जत या किसी के भी भावना से ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। जिस वजह से मैं इस पूरी घटने के लिए माफी मांगती हूं।
 
उन्होंने लिखा था, मेरी भाषा के अवरोध के कारण मुझे उस शब्द का मतलब नहीं पता था। एक बार जब मुझे उसके बारे में पता चला तो मैंने तुरंत वो पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा लिया। मैं इस देश में बसने वाले हर कास्ट और जेंडर के लोगों की इज्जत करती हूं और हर समाज के योगदान में विश्वास भी रखती हूं। मैं उन सभी से माफी मांगती हूं जिनको मेरी वजह से दुख पहुंचा है।
 
बता दें कि मुनमुन दत्ता ने छोटे पर्दे पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है। वह इस शो से 13 साल से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे' में भी नजर आ चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments