Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जेल में बंद पति को चिट्ठियां लिखती थीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने दिखाई झलक

WD Entertainment Desk
रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (16:41 IST)
Raj Kundra movie UT69: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जल्द ही अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म 'यूटी69' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह अपने जेल में बिताए समय को दिखाएंगे। बात दें कि राज कुंद्रा को पुलिस ने पोर्न फिल्म मामले में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया था। वह 63 दिनों तक आर्थर रोड जेल में बंद थे।
 
इस फिल्म की रिलीज से पहले राज कुंद्रा अपने जेल के दिनों को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार द्वारा जेल में उन्हें भेजी गई कुछ चिट्ठियों की झलक दिखाई है। इस चिट्ठियों पर जेल में राज कुंद्रा की बैरक का पता यूटी69, बैरक 6/4 लिखा हुआ है। 
 
इस पोस्ट में एक तस्वीर में नजर आ रही हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने बेटे और बेटी के साथ गणेश चतुर्थी मनाते दिख रही हैं। इसके नीचे एक डायरी दिख रही है, जिसमें राज कुंद्रा जेल में अपने अनुभवों को लिखते थे।
 
बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी69' सिनेमाघरों में 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा के सलाखों के पीछे के जीवन के अनुभवों से घिरी हुई है। फिल्म में राज कुंद्रा खुद लीड रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ