Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लॉकडाउन में दुल्हन के जोड़े में छाईं सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्राइडल लुक

लॉकडाउन में दुल्हन के जोड़े में छाईं सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्राइडल लुक
, सोमवार, 18 मई 2020 (16:10 IST)
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लॉकडाउन की वजह से अपने फैंस के बीच परफॉर्म तो नहीं कर पा रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। उनके डांस वीडियो और फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 
हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की ये तस्वीरें कहर बरपा रही हैं। 
 
सपना चौधरी को दुल्हन के जोड़े में देखकर फैंस ने पूछना शुरू कर दिया है कि क्या वह शादी करने जा रही हैं। लेकिन उनकी यह तस्वीरें एक फोटोशूट की है।
 
क्रीम कलर का लहंगा, बालों में गजरा और हैवी ज्वैलरी के साथ सपना इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सपना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हर छोटा बदलाव बड़ी कमियाबी का हिस्सा होता है।'
 
बता दें कि सपना चौधरी के डांस के वीडियो लगातार धमाल मचा रहे हैं। लॉकडाउन में उनके गानों को खूब देखा जा रहा है। उनकी पुरानी डांस वीडियो लाइक और कमेंट करने के साथ ही जमकर शेयर हो रहे हैं। इससे सपना के पुराने डांस वीडियो भी ट्रेडिंग में आ गए हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इरफान खान के जाने के बाद तिग्मांशु धूलिया ने बंद की अपनी ये फिल्म, मनोज बाजपेयी पहले ही छोड़ चुके थे प्रोजेक्ट