Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की 'पठान' तोड़ रही रिकॉर्ड, 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (14:39 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। थिएटर्स में लगने से पहले ही 'पठान' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 

 
'पठान' एडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड की टॉप फिल्म बन गई है। बुकमॉय शो ने सोमवार तक फिल्म के 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बेच दिए है। वहीं आइनॉक्स की तरफ से 2.75 लाख टिकट बिक चुके है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'पठान' ने 'ब्रह्मास्त्र' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
सिर्फ मल्टीप्लेक्स ही नहीं सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी पठान को बंपर एडवांस बुकिंग मिल रही है। 'पठान' के पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से हुआ कलेक्शन 50 करोड़ का आकंडा पर कर चुका है। 'पठान' ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस कलेक्शन के मामले में सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। 
 
बताया जा रहा है कि 'पठान' 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। विदेश में इस फिल्म को 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करती थीं मल्लिका शेरावत, पिता बनाना चाहते थे IAS

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments