Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट ने अपने जन्मदिन पर दी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (18:26 IST)
बॉलीवुड की टैलंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौट 23 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना हर बार अपना बर्थडे सिंपल तरीके से मनाती हैं। उन्होंने अलग तरह से ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

 
बता दें, आज ही के दिन 1931 में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। पूरा देश में 23 मार्च को हर साल 'शहीद दिवस' मनाया जाता है। इस मौके पर कंगना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
कंगना की टीम ने उनका वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं, 'आज मुझे मेरे दोस्तों से, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों से, परिवार वालों से बहुत शुभकामनाएं दी हैं तो मैं उनको शुक्रिया कहना चाहूंगी। आज एक और बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी शहीद हुए थे। तो उनके लिए मैं कैफी आजमी की कुछ पंक्ति कहना चाहूंगी।'

'सांस थमती गई, नब्ज जमते गए। बढ़ते कदमों को हमने ना रुकने दिए। हुस्न और ईश्क दोनों को रिश्वा करें। वो जवानी जो खून में नहाती रही। मरते-मरते रहा बागपन साथियों। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो। कर चले हम फिदा, जान ओ तन साथियो। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।'

कंगना रनौट के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि कंगना इस समय हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपने परिवार के साथ बर्थडे मना रही हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार फिल्म 'पंगा' में ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता के साथ दिखाई दी थीं। अब वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में दिखाई देंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments