Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रेखा से मानुषी छिल्लर तक: ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा

रेखा से मानुषी छिल्लर तक: ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (17:39 IST)
GlobalSpa Awards 2023: ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स 2023 भारत के ब्यूटी और वैलनेस इंडस्ट्री के भीतर श्रेष्ठता का जश्न मनाने के लिए समर्पित एक विशिष्ट अवसर है। यह इवेंट बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, फैशन और म्यूजिक की प्रसिद्ध हस्तियों को एक ही छत के नीचे साथ लाता है। अपने पांचवें एडिशन में यह अवॉर्ड फंक्शन दर्शकों को और भी ज़्यादा श्रेष्ठ और बेहतर अनुभव प्रदान करने में सफल रहा।
 
webdunia
इस वर्ष का एडिशन सेंट रेजिस मुंबई में संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को एक यादगार अनुभव दिया। इस साल कई प्रमुख हस्तियां जैसे रेखा, शोभिता धूलिपाला, राशि खन्ना, मानुषी छिल्लर, वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना, राधिका मदान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
 
webdunia
इसके अलावा पूजा हेगड़े, सैयामी खेर, अंगद बेदी, मनीष मल्होत्रा, बाबिल खान, मनीष पॉल, अरमान मलिक, रणदीप हुडा और कई अन्य शामिल हुए। रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति निसंदेह असाधारण और बेहतरीन थी।
 
webdunia
इन सेलिब्रिटीज ने न केवल ग्लैमर का प्रदर्शन किया बल्कि कई विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों के प्रेजेंटर्स और विजयता के रूप में भी भूमिका निभाई।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आमिर खान के बेटे जुनैद के हाथ लगी एक और फिल्म, साउथ की इस हसीना संग करेंगे रोमांस!