Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जॉन अब्राहम बनाम अर्जुन कपूर : दो मल्टीस्टारर फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

जॉन अब्राहम बनाम अर्जुन कपूर : दो मल्टीस्टारर फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर बॉक्स ऑफिस पर दो-दो हाथ करने वाले हैं। जॉन की 'पागलपंती' और अर्जुन की 'पानीपत' 6 दिसम्बर को साथ में रिलीज होंगी। पानीपत को इस तारीख को रिलीज करने की घोषणा पहले की गई थी, लेकिन बाद में पागलपंती के निर्माताओं ने भी अपनी फिल्म को इसी दिन रिलीज करने का ऐलान करके अर्जुन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। ये दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर हैं। 
 
पानीपत 
पानीपत को आशुतोष गोवारीकर बना रहे हैं जो बड़ी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। लगान, जोधा अकबर, स्वदेस जैसी फिल्में वे बना चुके हैं। पानीपत में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार हैं। और भी कलाकारों को जोड़ा जाएगा। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। 
 
पागलपंती 
पागलपंती को अनीस बज्मी बना रहे हैं। वेलकम, रेडी, नो एंट्री जैसी फिल्में वे बना चुके हैं। अनीस हास्य फिल्में बनाते हैं और पागलपंती भी इसी तरह की फिल्म है। पागलपंती में जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, उर्वशी रौटेला, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे कलाकार हैं। 
 
जॉन का जलवा 
फिलहाल अर्जुन कपूर के मुकाबले जॉन अब्राहम भारी हैं। 2018 में उन्होंने परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्में दी। जॉन की सत्यमेव जयते का मुकाबला तो अक्षय कुमार की गोल्ड से था और जॉन ने अक्षय को जोरदार टक्कर दी। दूसरी ओर अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह पिटी। देखा जाए तो जॉन का पलड़ा इस टक्कर में भारी नजर आ रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता भी कभी थीं सलमान खान के प्यार में