Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'बच्चन पांडे' का पहला गाना 'मार खाएगा' रिलीज, दिखा अक्षय कुमार का खतरनाक अंदाज

'बच्चन पांडे' का पहला गाना 'मार खाएगा' रिलीज, दिखा अक्षय कुमार का खतरनाक अंदाज
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (14:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का पहला गाना 'मार खाएगा' रिलीज हो गया है।


फिल्म में घातक लेकिन पसंद करने योग्य गैंगस्टर बच्चन पांडे उर्फ ​​अक्षय कुमार से दर्शकों को परिचित करवाते हुए, यह गाना गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है जिसके जरिये हीरो की पर्सनालिटी को रिप्रेजेंट किया गया है। 
 
विक्रम मोंट्रोस द्वारा रचित और डिजाइन किया गया, फरहाद भिवंडीवाला व विक्रम मोंट्रोस के वोकल्स और फरहाद भिवंडीवाला, अज़ीम दयानी व विक्रम मोंट्रोस के लिरिक्स के साथ, 'मार खाएगा' को बच्चन पांडे के व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए एक मेगा-कैनवास पर शूट किया गया है। 
 
यह गाना दर्शकों को भव्य विसुअल्स और अक्षय कुमार के पहले कभी न देखे गए, खतरनाक अवतार से रूबरू करवाएगा। गाने में अक्षय कुमार का गैंगस्टर लुक देखने को मिल रहा है। 
 
गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया 'मार खाएगा' की शूटिंग एक ही दिन में 300 से अधिक डांसर्स के साथ मुंबई की फिल्मसिटी में बनाये गए एक सेट पर किया गया है। 
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, 'बच्चन पांडे' के हाल ही में रिलीज़ किये गए ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इस फ़िल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस सहित प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली भी नज़र आएगी। फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोगों का मनोरंजन करना हमेशा मुझे प्रेरित करता है : रितेश देशमुख