Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वास्तु : उत्तर-पूर्व में बिलकुल ना रखें भारी सामान....

वास्तु :  उत्तर-पूर्व में बिलकुल ना रखें भारी सामान....
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

* गलत दिशा में रखेंगे हैवी सामान तो होगा नुकसान
 
अकसर देखने में आता है कि घर का भारी सामान ईशान में या उत्तर-पूर्व की दिशा में रख दिया जाता है। कभी-कभी मशीन भी इस दिशा में रख दी जाती है। ऐसी स्थिति में हमें लाभ के बजाय नुकसान ही मिलता है। निरंतर हानि का सामना करना पड़ता है।
 
कई मकानों में पूर्व या उत्तर दिशा के मकानों में ताक बना लिए जाते हैं और पुराना सामान भर दिया जाता है, जबकि ऐसा करने से अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है और हमें इसका भान तक नहीं होता है। 
हम यदि दक्षिण-पश्चिम में ताक बनाएं तो सामान रखने में अधिक सुविधा होकर अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है। इसी प्रकार मशीन या भारी वस्तु को दक्षिण दिशा में आग्नेय कोण से लेकर नैऋत्य कोण तक रखें तो जीवन की गाड़ी अधिक सुचारु रूप से चलेगी। मशीनी कार्य करने वाले कारीगरों को भी इसी दिशा में बिठाना चाहिए।
 
अकसर देखने में आया है कि रहवासी मकानों में ऊपरी मंजिलों में रेडीमेड की सिलाई की जाती है, ऐसा गलत है। इस प्रकार करने से मकान की उम्र कम होती है। निरंतर कंपन होने से तनाव भी बढ़ता है।
 
उपरोक्त बातों का ध्यान रखें तो अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।

ALSO READ: प्रगति का संदेश देते हैं घर के दर्पण, जानिए वास्तु टिप्स

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मंगल बदलेगा अपना घर, विभिन्न राशियों पर कैसा होगा असर...