Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत बना विश्व का सबसे चमकदार आर्थिक सितारा, 5 साल में अधिकतम रही जीडीपी वृद्धि

भारत बना विश्व का सबसे चमकदार आर्थिक सितारा, 5 साल में अधिकतम रही जीडीपी वृद्धि
, शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (13:39 IST)
नई दिल्‍ली। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच वर्ष में विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में सबसे चमकदार सितारे की तरह उभरा है भारत और इस दौरान देश ने सबसे तेज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि किसी भी पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में सबसे अधिक है।


लोकसभा में 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए गोयल ने कहा कि भारत की पहचान पिछले पांच वर्ष में सबसे चमकते हुए सितारे के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने सबसे तेज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि किसी भी पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में सबसे अधिक है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार ने दहाई अंक वाली मुद्रास्फीति पर लगाम लगाई और हमने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Budget 2019 : मोदी सरकार की योजना, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए की पेंशन...