Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉकी विश्व कप के भव्य उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड का तड़का

हॉकी विश्व कप के भव्य उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड का तड़का
, मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (23:10 IST)
भुवनेश्वर। 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्यों की मौजूदगी, कलिंगा स्टेडियम में झिलमिलाती रोशनी, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के मशहूर डायलॉग ‘70 मिनट हैं तुम्हारे पास’, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के संगीत, माधुरी दीक्षित की मनमोहक प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रम के साथ मंगलवार को यहां हॉकी विश्व कप का बेहतरीन आगाज हो गया।
 
 
ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले हॉकी विश्व कप का विधिवत उद्घाटन किया। पटनायक ने ओडिशावासियों और विश्वभर से आए हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, मैं सभी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीमों, प्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत करता हूं। आप ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के अतिथि हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने इस अवसर पर कहा, भारत में पहली बार इतना शानदार आयोजन हो रहा है। मैं इसके लिए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त करता हूं। उनके प्रयास से हॉकी विश्वकप का आयोजन संभव हो पाया है। 
webdunia
विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 16 टीमों के कप्तान मंच पर मौजूद थे। पटनायक और बत्रा ने सभी कप्तानों से हाथ मिलाया। पटनायक ने शाहरुख़ को गले भी लगाया और किंग खान ने झुकते हुए मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। 
 
हाथ में हॉकी स्टिक लिए शाहरुख़ ने जब अपनी मशहूर फिल्म चक दे इंडिया का डायलॉग ‘70 मिनट हैं तुम्हारे पास’ बोला तो खचाखच भरा कलिंगा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शाहरुख ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनका आभार जताया कि उन्हें यहां आने का मौका दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पंजीकरण कराते समय जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ करने पर प्रतिबंधित कर देगा क्रिकेट बोर्ड