Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन में ब्राजीली फुटबॉलर को देना पड़ सकता है वायरस जुर्माना

चीन में ब्राजीली फुटबॉलर को देना पड़ सकता है वायरस जुर्माना
, शनिवार, 25 जुलाई 2020 (16:52 IST)
बीजिंग। हेबेई चाइना फोर्च्यून फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले ब्राजीली स्ट्राइकर रिकॉर्डो गौलार्ट पर जुर्माना लगाया जा सकता है क्योंकि उन्होंने चेहरे पर मास्क पहने बिना ही खेल प्रेमियों के साथ फोटो खिंचवा ली। 
 
सरकारी संवाद समिति ने शनिवार को यह खबर दी। 29 साल के गौलार्ट पहले इटली में खेलते थे, वह सत्र के शुरुआती मुकाबले की तैयारी के लिए सुझौऊ के पूर्वी शहर में थे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाएं जिसमें उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। 
 
एजेंसी ने कहा, ‘उम्मीद है कि उन पर जुर्माना लगेगा और निलंबन के बजाय इसके लिए उन्हें चेताया जाएंगा।’ हालांकि सजा क्या होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंग्लैंड ने 5 खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया