Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पटना कॉलेज पहुंचे थे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, छात्र कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का करना पड़ा सामना

पटना कॉलेज पहुंचे थे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, छात्र कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का करना पड़ा सामना
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (21:09 IST)
पटना। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शनिवार को पटना कॉलेज में नाराज छात्र कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा जहां वह कुछ समय के लिए रुके थे। नड्डा पटना कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। कार्यकर्ताओं में से अधिकांश वामपंथी ‘आइसा’ के सदस्य थे।
 
प्रदर्शनकारी छात्र कार्यकर्ता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की निंदा करने वाली और पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग वाली तख्तियां ली हुई थीं और उन्होंने ‘जे पी नड्डा वापस जाओ’ के नारे लगाए।
webdunia
नड्डा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष पटना में बिताए। नड्डा पार्टी के सात मोर्चों के 2 दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए शहर में थे, जो रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के साथ समाप्त होगा।
 
मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए नड्डा को कॉलेज परिसर से सुरक्षित बाहर निकला। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यासीन मलिक तिहाड़ जेल वापस लौटा, अब भी 'आईवी फ्ल्यूड' पर